फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने पूर्व महासचिव पर लगाई गैंगेस्टर का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अबरार पर गैंगस्टर का विरोध, वकीलों ने की हड़ताल
विज्ञापन

नजीबाबाद।
बार एसोसिएशन नजीबाबाद ने एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अबरार आलम अंसारी को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्घ करने पर रोष व्यक्त किया। बार एसोसिएशन ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में 16 जनवरी तक न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, महामंत्री देवेंद्र कुमार की उपस्थिति में पूजा बार हॉल में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने कहा कि बार एसोसिएशन के सदस्य एवं पूर्व महासचिव अबरार आलम अंसारी पर नजीबाबाद पुलिस ने फर्जी तौर पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। अधिवक्ताओं ने गैंगस्टर में दर्ज मामला तत्काल वापस लेने की मांग की है। बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से 12 जनवरी से 16 जनवरी तक पुलिस कार्रवाई के विरोध में हड़ताल जारी रखते हुए कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष अशोक तोमर, सुरेंद्र गुप्ता, महबूब आलम, इसरार अहमद, जावेद अहमद, आसिफ हुसैन, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें