बिजनौर। शुक्रवार को निकाय चुनाव के दावेदारों को चुनाव चिह्न बांट दिए गए। इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। निर्दलीय दावेदारों में मनपसंद चुनाव चिह्न लेने को लेकर मारामारी मची रही। एक ही चुनाव चिह्न लेने को कई निर्दलीय दावेदार आपस में भिड़ गए। कार ,जीप, केतली आदि चुनाव चिह्न की सबसे अधिक मांग थी।
आरजेपी इंटर कॉलेज नामांकन केंद्र पर नगरपालिका बिजनौर, हल्दौर व नगरपंचायत मंडावर , झालू के नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में बचे अध्यक्ष व वार्ड सदस्य के दावेदारों को चुनाव चिह्न का आवंटन हुआ। दोनों नगरपालिका व दोनों नगरपंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 53 दावेदारों ने नामजदगी कराई थी। इनमें छह ने नाम वापिस ले लिया था। इसके बाद 47 दावेदार नामवापसी के बाद मैदान में रहे। चुनाव चिह्न लेने के लिए सुबह से ही दावेदार समर्थकों के साथ आने लगे थे। इसके चलते मेरठ पौड़ी हाइवे पर कई बार जाम लगा गया। पुलिस को काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य करना पड़ा। राजनैतिक दलों के दावेदारों के चुनाव चिह्न निश्चित होने से पार्टियों के दावेदार अधिकृत पत्र दिखाकर आसानी से चुनाव चिह्न ले गए। निर्दलीय दावेदारों में चुनाव चिह्नों को लेकर मारामारी रही। निर्दलीय दावेदार से चुनाव चिह्न का विकल्प मांगा जाता है। एक ही चुनाव चिह्न के लिए कई कई दावेदार होने से कई बार तनाव का माहौल हो गया। चुनाव चिह्न आवंटन का अंतिम निर्णय आरओ को करना होता है। निर्वाचन अधिकारी को वर्णाक्रम के आधार समेत चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव चिह्न आवंटित किया। इसके बाद भी कई निर्दलीय शोर शराबा करते रहे। पुलिस ने उन्हें शांत किया।
दावे निपटाने में निर्वाचन अधिकारियों को रही परेशानी
बिजनौर। चुनाव आयोग ने इस बार निर्दलीय दावेदारों के लिए 60 से अधिक चुनाव चिह्न रखे हैं। सबसे अधिक मांग कार , केतली, जीप, ट्रैक्टर जैसे चुनाव चिह्नों की रही। निर्दलीय दावेदारों ने इनकी सबसे अधिक मांग की थी। इस बारे में दावेदारों का तर्क था कि ये चिह्न बैलेट पेपर पर मतदाता को स्पष्ट दिखाई दे जाते हैं। निर्वाचन अधिकारियों को एक ही तरह की मांग के दावों को निपटाने में काफी परेशानी रही।
ये मिले हैं चुनाव चिह्न
बिजनौर नगरपालिका
दावेदार पार्टी चुनाव चिह्न
01-दानवती शिवसेना धनुष बाण
02-नाज रिजवी आप झाडू
03-नीता अग्रवाल बीजेपी कमल
04-मीनू गोयल कांग्रेस हाथ
05-मोनिका शर्मा लोकदल हैंड पंप
06-रूकशाना सपा साइकिल
07-सलमा फरीद बसपा हाथी
08-अफसाना निर्दलीय स्कूटर
09-कुसुम रानी निर्दलीय गदा
10-नरगिस निर्दलीय रिक्शा
11-शबनम निर्दलीय तलवार
12-शहनाज बानो निर्दलीय टेबिल फेन
नगरपालिका हल्दौर
01- अमर बीजेपी कमल का फूल
02-विमला सपा साइकिल
03-संदीप कुमार बसपा हाथी
04-कमलेश निर्दलीय रेल का इंजन
05-तेजपाल निर्दलीय पानी का जहाज
06-राजपाल सिंह निर्दलीय लड़का-लड़की
07-रामू सिंह प्रतिहार निर्दलीय रिक्शा
08-विजय कुमार निर्दलीय जीप
09-शोभा रानी निर्दलीय पहिया
10-हरि निर्दलीय गुल्ली-डंडा
11-हरिराज सिंह निर्दलीय वायुयान
12-हरिसिंह निर्दलीय छत का पंखा
नगर पंचायत झालू
01-नरेंद्र सिंह भाजपा कमल का फूल
02-रईस अहमद बसपा हाथी
03-राशिद हुसैन सपा साइकिल
04-शिवांशु शर्मा रालोद हैंडपंप
05-आविस निर्दलीय कंघा
06-गगन शर्मा निर्दलीय केला का पेड़
07-जमील निर्दलीय पानी का नल
08-ज्ञानेश्वर निर्दलीय पहिया
09-राजीवे हुसैन निर्दलीय स्कूटर
10-शहजाद अहमद निर्दलीय लड़का-लड़की
11-शाहजहां निर्दलीय फूल व घास
12-सलीम निर्दलीय टेबिल फैन
13-साइमा बेगम निर्दलीय सितारा
14-सिकंदर आलम निर्दलीय रिक्शा
15-संजीव निर्दलीय जीप
नगर पंचायत मंडावर
01-अफ्शा निशार सपा साइकिल
02-आलिया अदनान रालोद हैंडपंप
03-जाहिदा बेगम कांग्रेस हाथ का पंजा
04-बिलकीश अलवी बसपा हाथी
05-मंजू अग्रवाल भाजपा कमल का फूल
06-मुनीर जहां आप झाडू
07-रूखसाना एआईएमआईएम पतंग
08-नसीम जहां निर्दलीय शटल