फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल में गंगा स्नान मेले में पहुंचे असंख्य श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद । नांगल गंगा घाट पर लगने वाले गंगा स्नान मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य कमाया।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर शनिवार से नांगल गंगाघाट पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान मीनाक्षी गोयल ने किया था। क्षेत्र और दूरदराज से श्रद्धालु गंगास्नान मेले में पहुंचे। शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और खिचड़ी का प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने बच्चों के मुंडन कराए और पितृ विसर्जन भी किया। मेले में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानियों से जूझना पड़ा। कच्चे मार्गों पर कई जगह श्रद्धालुओं को लेकर पहुंचे वाहन फंसे रहे। जिससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस की भी समुचित व्यवस्था न होने पर मेला समिति ने पुलिस प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया। खेल-खिलौनों की दुकानों पर पहुंचकर बच्चों ने खूब मनोरंजन किया। मेले में सेवार्थ के लिए कई सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से शिविर लगाए गए। ग्राम प्रधान मीनाक्षी गोयल, मेला संयोजक राजीव गोयल, पीतम सिंह, जगराम सैनी, सुनील सैनी, मधुसूदन, सुशील शुक्ला आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें