फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला बिजनौर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। श्रीरामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में मंगलवार को श्रीराम जन्म लीला का मंचन किया गया। इससे अयोध्या में खुशियां छा गई। लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन के जन्म लीला में मंचन में भी कलाकारों ने अपनी अपनी अभिनय प्रतिभा की छाप छोड़ी।
विज्ञापन

श्रीराम के जन्म लेने पर पंडित प्रवीण शास्त्री ने मंत्रोच्चारण करते हुए उनका जयघोष कराया। श्रीराम सभी बड़ों की आज्ञा मानते हैं और छोटों से प्रेम करते हैं। अपने स्वभाव के कारण श्रीराम सभी के प्रिय बन जाते हैं। उनकी तीनों माताएं भी उनको बहुत स्नेह करती हैं। आयोजन में समिति अध्यक्ष अचल अग्रवाल, राजेंद्र गौतम, राहुल शर्मा, बंटी, अजय आदि का योगदान रहा।
मंडावर में नातन धर्मशाला में आयोजित श्रीराम लीला में सोमवार को कलाकारों ने ताड़का वध का मंचन किया। कलाकार रामप्रकाश पुष्पक, वासुदेव शास्त्री, चंद्रप्रकाश शर्मा, शीलचंद जोशी, मोनू गुप्ता, तुलाराम पाल, अरुण शर्मा आदि ने शानदार अभिनय से दर्शकों पर छाप छोड़ी। राजा का ताजपुर में मंगलवार को रामलीला कमेटी के तत्वावधान में झंडा शोभायात्रा निकाली गई। श्री कृष्ण मंदिर में पंडित कन्हैया लाल शर्मा ने पूजा के उपरांत भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हर्ष गुप्ता ने फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया। रामलीला कमेटी के संरक्षक कुंवर विकासपति रिख, अध्यक्ष विकास त्यागी, भगवानदास सैनी, प्रमोद त्यागी, हरी सिंह चौहान, संजय गौड़, गेंदा सिंह, राकेश शर्मा, बाबूराम शर्मा, जसपाल सिंह, शादी राम सैनी, खिलेंद्र बालियान, करन सिंह, रामचरन सिंह सैनी, नरेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किरतपुर में श्री झंडा रामलीला कमेटी की ओर से मां शाकंभरी देवी के ध्वज के मोहल्ला झंडा स्थित बाबा चैनपुरी शिव मंदिर से संकीर्तन के साथ श्रीराम लीला रंगमंच तक लाया गया। प्रधान रमेश चंद्र धीमान, अशोक गुप्ता, प्रदीप रस्तौगी, कस्तूरी लाल कालरा, दिनेश नंदन रस्तौगी, नवनीत गिरि, पुलकित गोस्वामी, बृजेश कश्यप, जयप्रकाश शर्मा, भाजपा नेता सुभाष चंद्र शर्मा उपस्थित रहे। रामलीला रंगमंच पर गणेश जन्म लीला का मंचन प्रोजेक्टर पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें