फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर शुगर मिल की पेराई क्षमता 30 प्रतिशत बढ़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर शुगर मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की समीक्षा के लिए भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने मिल का दौरा किया। मिल अधिकारियों से वार्ता कर किसानों की बाकी समस्याओं के समाधान के लिए भी कहा। मिल अधिकारियों ने पेराई क्षमता 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने का किसानों से वादा किया है।
विज्ञापन

भाकियू नेता वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल मिल पहुंचा। किसानों ने मिल में हो रही मरम्मत को अपनी आंखों से देखा। जीएम केन सुरेंद्र सिंह ने किसानों को बताया कि मिल के दोनों ब्वॉयलर नए लगवा दिए गए हैं। चेन भी नई लगवाई है और मरम्मत का बाकी काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीते साल मिल में एक दिन में पेराई का औसत 19 हजार 900 क्विंटल था। इस बार पेराई क्षमता 28 हजार क्विंटल प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों ने मिल में किसानों व पशुओं के लिए टीन शेड बनवाने तथा वार्ड में पानी के जलभराव की समस्या दूर कराने को कहा। मिल प्रशासन ने इन सभी मांगों को पेराई सत्र शुरू होने से पहले पूरा कराने की बात कही है। प्रतिनिधिमंडल में शीशराम सिंह, लेखपाल प्रधान, सुभाष सिंह, विनीत कुमार, संजीव, ऋषिपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें