फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन को ऊंचा नहीं उठाया, तो कभी भी हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर नीचे लटकी है विद्युत लाइन
विज्ञापन

भागूवाला। नेशनल हाईवे पर खतरनाक ढंग से काफी नीचे लटकी विद्युत लाइन को न तो ऊंचा उठाया गया है और न ही शिफ्ट किया गया है। राहगीरों विशेषकर श्रावणी कांवड़ियों के साथ किसी भी क्षण हादसे की आशंका बनी है।
विज्ञापन

नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग को भागूवाला क्षेत्र में पांच स्थानों पर विद्युत लाइन क्रॉस कर रही है। सभी विद्युत लाइनें ढीली होने के कारण काफी नीचे लटकीं हैं। हाईवे से गुजरने वाले वाहन विद्युत लाइन से काफी नजदीक और छूकर गुजर रहे हैं। विद्युत लाइन में स्पार्किंग के चलते हर पल हादसे की आशंका बनी है। संयोग से अब तक कोई हादसा पेश नहीं आया है। क्षेत्रवासियों साजिद, कफील, रईस, फैजान, मुकेश, सलमान, जरीफ, तसलीम आदि ने बताया गतवर्ष भागूवाला क्षेत्र में हाईवे के दोनों ओर राउंड पोल लगाए गए थे, लेकिन विद्युत लाइन को राउंड पोल पर शिफ्ट नहीं किया गया है और न ही ऊंचा उठाया गया है। इस मार्ग से श्रावणी कांवड़िए गुजर रहे हैं। हमेशा ही हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें