फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जफर के एयर फोर्स में डायरेक्टर बनने पर हर्ष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
जफर के एयर फोर्स में डायरेक्टर बनने पर हर्ष जताया
विज्ञापन

नींदडू़ (बिजनौर)। एयर फोर्स में सेवारत राशिद जफर कुरैशी के एयर फोर्स में डायरेक्टर बन जिले का नाम रोशन करने से कस्बावासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
राशिद कुरैशी मूल रूप से नींदडू़ के मोहल्ला काजियान के रहने वाले हैं। 1954 में इनके पिता हाफिज आफाक अहमद कुरैशी ग्वालियर शिफ्ट हो गए थे। वह भारतीय वायु सेना में पायलेट अफसर के रूप में तरक्की करते हुए 1988 में फ्लाइंग अफसर, 1990 में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट, 1995 में स्क्वाड्रन लीडर, 2004 में विंग कमांडर और 2010 में ग्रुप कैप्टन बनाए गए। अब तक की अपनी 28 वर्षीय सेवा के दौरान राशिद जफर कुरैशी ने सरफेस टू एयर मिसाइल, अर्ली वार्निंग रडार, इलेक्ट्रोनिक वारफेयर, फाइटर एयरक्राफ्ट के विशिष्ट कोर्स किए। इस समय एयर हेड क्वार्टर नई देहली में डायरेक्टर एविओनिक्स मोडिफिकेशन के पद पर कार्यरत हैं। स्क्वेश, बिलियार्ड और क्रिकेट, वर्तमान में गोल्फ के खिलाड़ी राशिद जफर कुरैशी को वर्ष 2000 में एयर आफिसर कमांडिंग इन चीफ वेस्टर्न एयर और 2003 में एयर स्टाफ के चीफ ने विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया। 2014 में राष्ट्रपति ने उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल देकर सम्मानित किया। कस्बा और जिले का नाम रोशन करने वाले जफर कुरैशी की इन उपलब्धियों से उत्साहित मोहम्मद आफाक, अफसर कल्लन, इसरार शेख, रईस अहमद, दिलशाद, कफील, जुल्फुकार, रफअत मुनीर और मोहतशिम आदि ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें