फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती ने बिगाड़ा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती ने बिगाड़ा हाल
विज्ञापन

धामपुर। तहसील क्षेत्र के गांवों में बिजली की अघोषित कटौती होने से लोग बेहाल हैं। उनका कहना है कि सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली आपूर्ति कराने का शेड्यूल है। लेकिन 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। सुधार न होने पर ग्रामीणों ने निगम अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अफजलगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों सरवेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, पुखराज सिंह, देवेंद्र कौशिक, रमेश चंद शेखावत का कहना है कि उनके क्षेत्र में बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी समस्या का निदान करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। फीडर मानियावाला और भिक्कावाला से जुडे़ गांवों के ग्रामीणों का बुरा हाल है। आरोप लगाया कि निगम की मनमानी से लोगों में असंतोष है। क्षेत्र में कई ऐसे ग्रामीण है कि जिनके घरों में बिजली के कनेक्शन नहीं है, लेकिन उनके पास निगम की ओर से बिजली के बिलों को भेजा जा रहा है। लिखित में अवगत कराने के बाद भी उनकी मदद नहीं हो रही है। बिजली के घंटों तक कट होने से किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। नहरों में पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा है। धामपुर प्रथम डिवीजन के गांवों में भी बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने निगम के दोनों एक्सईएन से विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें