फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दे सकते हैं जिले को मेडिकल कॉलेज का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री दे सकते हैं मेडिकल कॉलेज का तोहफा
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को जिले को मेडिकल कॉलेज का तोहफा दिया जा सकता है। जिले के अफसरों के अलावा नेता भी मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे। मेडिकल कॉलेज बनने से जिलेवासियों को उपचार कराने के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना होगा।
विज्ञापन

सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिजनौर में गांव स्वाहेड़ी के पास मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। लेकिन तब योजना को अमलीजामा नहीं पहनाया गया। सपा नेताओं ने भी इस बारे में कोई ज्यादा कोशिश नहीं की। सूबे में भाजपा सरकार बनने के बाद मेडिकल कॉलेज बनने की मांग ने फिर से जोर पकड़ा। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया सहित तमाम नेता मुख्यमंत्री से मिलकर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग उठा चुके हैं। जिलेवासियों को उपचार के लिए दूसरे जिलों व प्रदेशों का रूख करना पड़ता है। पिछले साल अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने शासन को फिर से मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का प्रस्ताव भेजा था। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद में विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा करेंगे। समीक्षा में जिले के आला अफसरों के अलावा नेता भी शामिल होंगे। जिले के नेता व अफसर मेडिकल मुख्यमंत्री के सामने मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाएंगे। इस संबंध में सभी ने प्रस्ताव भी तैयार किए हैं। हाल ही में जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा, कबीना मंत्री सुरेश खन्ना व प्रमुख सचिव के सामने भी मेडिकल कॉलेज निर्माण का मुद्दा उठाया गया था। इसके अलावा गंगा खादर क्षेत्र में कटान को रोकने के लिए तटबंध बनाने के प्रस्ताव पर भी मोहर लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें