सभासदों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
चांदपुर। सभासदों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की है। बृहस्पतिवार को नगरपालिका के सभासद ओमप्रकाश नांगे, विशाल शर्मा, महताब सिकंदर आदि ने एसडीएम संगीता देवी को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में पालिका में कुछ कर्मचारियों द्वारा उनके मूल पद से उच्च पदों पर कार्य लिए जाने की जांच कराने, पालिका द्वारा तली झाड़ नालों की सफाई कराने, अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाने से दो दिन पूर्व मुनादी कराने व अतिक्रमण स्थल को चिन्हित करने की मांग की। स्याऊ-सैँदवार मार्ग, धनौरा मार्ग, बास्टा मार्ग, नूरपुर मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क पर बिक्री का बजरकुट व रेत आदि डालकर अतिक्रमण किया जा रहा है ,इससे सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है । ये अतिक्रमण हटाने, शासन द्वारा कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए लगाई गई बायोमैट्रिक मशीन का प्रयोग करने, दो साल पूर्व सफाई के लिए खरीदा गया डंपर का सफाई के लिए प्रयोग करने आदि की मांग की है।