फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम आवास पर बिजली का 3.5 लाख बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम आवास पर बिजली का 3.5 लाख बकाया
विज्ञापन

धामपुर। विद्युत निगम के एक्सईएन वीरेंद्र कुमार ने बताया कि निगम के अधिकारियों ने सरकारी विभागों से बकाया वसूलने के प्रयास तेज कर दिए हैं। सरकारी विभागों पर निगम का काफी बकाया है। इस बकाया को अदा करने के लिए निगम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से अवधिवार अधिकारियों और कर्मचारियों का विवरण और वर्तमान तैनाती स्थल का ब्योरा मांगा है। विवरण प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारियों से उस अवधि की बकाया को वसूला जाएगा। एक्सईएन ने कहा कि होता यह है कि सरकारी अधिकारी बिजली की बकाया जमा किए बगैर चले जाते हैं और उनके ऊपर बिजली की बकाया बढ़ती रहती है।
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि धामपुर एसडीएम आवास पर निगम का करीब साढ़े तीन लाख से ज्यादा की बिजली बिल बकाया है। जो जमा नहीं किया जा रहा है। कई बार पत्रों के माध्यम से बकाया को जमा कराने का आग्रह किया जा चुका है। सीओ आवास पर 53 हजार बकाया है। एक्सईएन ने बताया कि उनके संज्ञान में लाया गया है कि निगम के कुछ अधिकारी और कर्मचारी है जो सेवानिवृत्त हो गए हैं या कुछ सेवारत हैं, उनके द्वारा नगर में निज आवास बनाकर उन आवासों में मुनाफा कमाने को किराएदारों को रख रखा है। नियमानुसार आप तो बिजली का प्रावधान के अनुसार धनराशि निगम को देते हैं। पर किराएदारों से रेटलिस्ट के आधार पर बिजली का किराया वसूल कर निगम को लाखों रुपये का प्रतिमाह चूना लगा रहे है। एक्सईएन ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासों पर भी निगम की ओर से छापेमारी होगी। पकड़ में आने पर उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई जाएगी। जिसके लिए निगम की ओर से टीम का गठन होगा। सरकार के सख्त आदेश है कि बिजली चोरी किसी भी स्तर पर नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों ने सरकार की मंशा के अनुरूप बिजली चोरी को रोकने और हर माह 90 प्रतिशत बकाया को वसूल करने का संकल्प ग्रहण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें