फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर की सफाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
माइनर की सफाई की मांग की
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने जगना वाला माइनर की सफाई से सभी किसानों को पानी न मिलने का आरोप लगाया है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन पृथ्वी सिंह को ज्ञापन देकर करवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि शेखुपुरा नहर से जगना वाला माइनर जाती है। इस माइनर से किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। कहा कि माइनर की सफाई सही तरह नहीं की गई है। इससे पानी आगे तक नहीं जा पाता है। एक ही जगह पानी का दबाव होने से माइनर की पटरी बार बार टूट जाती है। इससे किसानों की फसल प्रभावित होती है। माइनर की सफाई कराने की मांग की है। उस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, अंकुर चौधरी, मुनेश कुमार, रोबिन कुमार, राजपाल सिंह, देशराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें