दिल्ली और टनकपुर के लिए बस सेवा शुरू
नजीबाबाद। नजीबाबाद रोडवेज डिपो ने दिल्ली व टनकपुर के लिए तीन बसों का संचालन शुरू किया। दो बसों को नजीबाबाद से चांदपुर वाया गजरौला होकर दिल्ली चलाने का निर्णय लिया है। जबकि टनकपुर के लिए एक बस लगाई गई है।
स्थानीय रोडवेज डिपो के एआरएम जुनैद शम्सी ने बताया कि यात्रियों की मांग पर दिल्ली और टनकपुर के लिए बस सेवा प्रारंभ की गई है। डिपो से शाम चार व पांच बजे चांदपुर से वाया गजरौला होते हुए दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। जबकि एक बस को नजीबाबाद से टनकपुर, टनकपुर से नजीबाबाद, नजीबाबाद से हरिद्वार, हरिद्वार से नजीबाबाद और नजीबाबाद से कोटद्वार के लिए चलाया जाएगा। एआरएम जुनैद शम्सी ने बताया कि 10 अनुबंधित बसों के साथ डिपो के पास 71 बसे उपलब्ध है। यात्रियों की सुविधा अनुसार विभिन्न रूटों पर बसों को संचालन किया जा रहा है।