नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद ने पॉलिथीन चेकिंग अभियान चलाकर दुकानदारों से पॉलिथीन जब्त की। पॉलिथीन प्रयोग करने वालों से जुर्माना भी वसूला।
नगरपालिका परिषद के ईओ डॉ. देवेंद्र कुमार के निर्देशन में परिषद के राजस्व निरीक्षक विपिन चौहान की देखरेख में मंगलवार को पॉलिथीन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कृष्णा टाकीज से मोटाआम क्षेत्र तक चलाए गए अभियान में नगरपालिका की टीम ने पॉलिथीन जब्त की और कई दुकानदारों से जुर्माना वसूला। टीम में पंकज शर्मा, विशेष कुमार, रूपेश, पप्पू, शारिक आदि शामिल थे।