फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप के तहत चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप के तहत चला अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। नेहरू युवा क्लब, मंगोलपुरा रूपचंद के तत्वावधान में आयोजित स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप के तहत स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत यशपाल सिंह आर्य सरस्वती विद्या मंदिर की साफ सफाई की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को यशपाल आर्य सरस्वती विद्या मंदिर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शिशु शिक्षा समिति के प्रदेश मंत्री सुबोध चंद्र शर्मा एवं प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सुबोध शर्मा ने कहा कि युवा ही देश की एक अद्भुत शक्ति और युवाओं के साथ-साथ सभी को सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही व्यक्ति को समाज में उच्च स्थान दिलाती है। इसलिए सभी को स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्लास्टिक मुक्त अभियान, जैविक अपशिष्ट प्रबंधन, कंपोस्ट, सार्वजनिक स्थलों पर पेंटिंग आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर अमित कुमार, पंकज कमार, अंकित कुमार, कुमारी सलोनी, कुमारी रिंकी, आरती, शहाना, शिवानी, चित्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें