फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुरूप नहीं मिला कोई भी कोचिंग सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर गठित संयुक्त टीम ने कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी की जानकारी मिलने पर कुछ संचालक अपने कोचिंग संस्थान बन्द कर भाग गए। छापेमारी में नगर का कोई भी कोचिंग संस्थान मानक पर खरा नहीं मिला। टीम ने मानक को पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया।
विज्ञापन

ओमनारायण प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज कुंडीपूरा, शरद कुमार प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल साहिलपुर निचल तथा भूपेंद्र सिंह प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज कुंडीपूरा की संयुक्त टीम ने नगर के कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी की। माडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एक ही नाम से दो भवनों में बिना पंजीकरण के चलता पाया गया। दोनों भवनों में आने जाने के लिए नियमानुसार दो-दो रास्ते न होकर मात्र एक ही रास्ता पाया गया। न ही इसमें अग्निशमन यंत्र मिले। गणपति कंप्यूटर सेंटर, साईं कोचिंग सेंटर भी विधिवत पंजीकृत नहीं पाए गए। न ही दो रास्ते तथा अग्निशमन यंत्र पाए गए। गुरुकुल कोचिंग सेंटर पंजीकृत मिला, लेकिन इस में भी रास्ते व अग्निशमन यंत्र नहीं पाए गए। एवरेस्ट इंस्टीट्यूट व गोल्डन ऐरा कोचिंग सेंटर के स्वामी छापे की सूचना मिलने पर सेंटर बंद करके भाग गए। संयुक्त टीम के प्रभारी ओम नारायण ने बताया कि वे अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को भेज रहे हैं। उन्होंने कोचिंग सेंटर संचालकों को चेतावनी दी है कि वे एक सप्ताह में अपना पंजीकरण तथा दूसरे नियमों को पूर्ण कर लें। एक सप्ताह बाद छापेमारी के दूसरे दौर चलेगा। इसमें अनियमितता पाए जाने पर कोचिंग सेंटर संचालकों के विरुद्ध एफआईआर की जाएगी। सेंटर सील कर दिए जाएंगे। दोष सिद्ध होने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें