फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु हरगोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौलाशिव। सिखों के छठे गुरु हरगोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव सिख संगतों ने धूमधाम से मनाया। गजरौला अचपल स्थित गुरुद्वारे में गुरुवाणी का आयोजन किया गया। इसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। महिलाओं ने कीर्तन किया और गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। इसके बाद गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया, जो गांव गजरौलाशिव, मुकीमपुर धर्मसी के मुख्य मार्गों से होकर वापस गुुरुद्वारे पर आकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को रोमांचित कर दिया। रागी जत्थे इंद्रजीत सिंह, जसवीर सिंह, मान सिंह, हरवीर सिंह, गुरमेल सिंह, प्रीतम सिंह आदि का स्वागत किया गया। कथावाचक रणजीत सिंह बेधड़क ने गुरु हरगोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। आयोजन स्थल पर तीन दिन तक धार्मिक फिल्में दिखाई गईं। इस दौरान गुरु सिंह सभा अध्यक्ष सरदार अमर सिंह, भूरे सिंह, अमर सिंह, कृपाल सिंह, जसपाल सिंह, रामपाल सिंह, अजय सिंह, प्रकाश सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें