बिजनौर। एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार महिला करीब 80 प्रतिशत झुलसी है। उसे नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बेला निवासी फिरोज की पत्नी शबाना (25) अपने घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। फिरोज भी पत्नी को बचाने के प्रयास में मामूली रूप से झुलस गया। परिजनों ने शबाना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी चिकित्सकों के अनुसार महिला करीब 80 प्रतिशत झुलसी है। शबाना को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया गया।