फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की चपेट में आकर महिला की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू कार की चपेट में आकर महिला की जान गई
विज्ञापन

नजीबाबाद/रायपुर सादात। तेज रफ्तार कार की टक्कर से किशनपुर आंवला निवासी एक महिला की मौत हो गई। क्षेत्रवासियों ने महिला को टक्कर मार कर भागती कार को पकड़ कर चालक सहित नगीना देहात पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

नजीबाबाद-रायपुर मार्ग पर किशनपुर आंवला निवासी बाबू सिंह की पत्नी माया देवी (45) गांव के निकट सड़क पर कूड़ा डालने गई थी। महिला कूड़ा डाल कर लौट रही थी तभी नजीबाबाद दिशा से आ रही तेज रफतार आई-10 कार ने महिला को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से महिला काफी दूर जाकर गिरी। गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला को टक्कर मारने के बाद कार चालक तेजी से कार को रायपुर दिशा में भगा ले गया। क्षेत्र के युवकों ने बाइक से पीछा कर तीन-चार किलोमीटर के फासले पर कार को पकड़ लिया। कार में दो महिलाओं सहित पांच लोग सवार थे। ग्रामीणों ने कार चालक और कार को नगीना देहात पुलिस के हवाले किया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। मृतक महिला के पति बाबू सिंह ने लापरवाही से कार चलाने की कार चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर सौंपी है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने महिला के मजदूर पेशा परिवार को मुआवजा दिलाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें