फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल तक बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में रविवार को पोलियो दिवस पर पांच साल तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। इस दौरान जिले के दो हजार 232 बूथों पर कुल तीन लाख 45 हजार 910 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डा. शरद कुमार त्यागी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसके निगम ने ग्राम आदमपुर में बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर पोलियो बूथ का शुभारंभ किया। सीएमओ ने कहा कि जिले में कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। इसलिए इन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी लोगों को पोलियो टीम का सहयोग करना चाहिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसके निगम ने कहा कि जिले में पांच साल तक के कुल पांच लाख 36 हजार 563 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य है। रविवार को बूथों पर दवा पीने से छूटे बच्चों को 24 से 28 जून तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा पिलाएंगे। उन्होंने सभी लोगों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की। इस अवसर पर अपर शोध अधिकारी पवन कुमार, यूनिसेफ के डीएमसी राकेश कुमार तिवारी, डा. देवेंद्र सिंह, राजवती, राजन वर्मा, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
----------
इन प्राथमिक विद्यालयों पिलाई गई पोलिया खुराक
ग्राम नवलपुर बैराज, नवलपुर, धर्मनगरी, इटावा, चांदपुर फेरु, तिमरपुर, इस्लामपुर दास सहित कई प्राथमिक विद्यालयों में पोलियो की खुराक पिलाई गई। संकुल प्रभारी ताजवीर सिंह ने बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

-----------
साढ़े 12 हजार बच्चों ने पी पोलियो की खुराक
नगीना। पल्स पोलियो अभियान के तहत नगीना शहरी क्षेत्र के 46 बूथों पर लगभग 12 हजार 500 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। सीएचसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के कुल 46 बूथों पर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। सभी बूथों पर करीब 11 बजे तक बच्चों की काफी भीड़ रही। बाद में गर्मी के कारण बच्चों को दवा पिलाने के लिए अभिभावक विलंब से पहुंचे। नगीना के मोहल्ला मीर की सराय में समाजसेवी फिरोज हैदर जैदी ने एक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर डॉ. कय्यूम, अकील शमशी, डॉ. चंद्रपाल, मो. राशिद ने अहम भूमिका निभाई। मोहल्ला पंजाबीयान में ओवैस मेमोरियल, मोहल्ला कलालन में इकबाल मेमोरियल स्कूल के स्काउट-गाइड ने पल्स पोलियो कार्यक्रम में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें