फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह में भी पूरा नहीं हो सकी अफजलगढ़ की गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह में भी पूरा नहीं हो सकी अफजलगढ़ की गोशाला
विज्ञापन

अफजलगढ़। शासन के आदेश पर पालिका की ओर से मोहल्ला किला गड्ढा कालोनी अमला नदी के पुल के समीप ग्राम समाज की चिंहित भूमि पर गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। मगर कार्य धीमा गति से चलने से लोगों में असंतोष है। लोगों का कहना है कि प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री की ओर से तीन माह में गोशाला तैयार कराने के आदेश दिए गए थे। लेकिन चार माह बीतने पर आधा कार्य भी नहीं हो सका है।
ईओ कौशल कुमार ने बताया कि लगभग नौ बीघा भूमि में गोशाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें एक हाल व एक ऑफिस भवन, पशुओं के पीने के पानी के लिए वाटर सप्लाई बोर। पशुओं के रहने को टीनशेड, डबल चर, एक बायोगैस प्लांट का निर्माण होगा, मगर यह कार्य कब तक होगा। इसका उत्तर ईओ के पास नहीं है। ईओ ने बताया कि पशुशाला में गर्मी के लिए पंखे व रोशनी के लिए लाइटें भी लगेंगी। गोशाला पर करीब दो करोड़ 65 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। जो अब घटाकर एक करोड़ 64 लाख रुपये कर दी गई है। शासन ने कम से कम खर्च में गोशाला तैयार करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

भवनों की चाहरदिवारी खड़ी कर दी गई है। शीघ्र ही टीन शेड डलवाई जाएगी। जबकि जेई आरपी यादव ने बताया था कि लगभग तीन से चार माह में गोशाला निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बायोगैस प्लांट का व्यवसायिक उपयोग कर राजस्व हासिल कर उसमें वृद्धि की जाएगी। किन्तु जिस गति से गोशाला निर्माण कार्य चल रहा है। उससे नहीं लगता है कि अभी और दो माह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा ।
विज्ञापन

केवल पांच पशु है कांजी हाउस में
सफाई निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि गोशाला निर्माण होने तक अस्थाई तौर पर कॉजी हाउस में पांच पशु रखे हुए है। शासन के आदेश पर प्रतिदिन 30 रुपये प्रति पशु को चारे के लिए मिलता है। जिसमें भूसा व हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपल्ब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें