दो दिन से कई गांवों की बिजली आपूर्ति गुल
रेहड़। हसनपुर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में असंतोष है। ग्रामीण सर्वेश, मोहित, खुशीराम, प्रवेश, राजकुमार, करन, अंशुल, संजय आदि ने कहा कि लाइन में फाल्ट के चलते उप केंद्र अफजलगढ़ से संबंद्ध आधा दर्जन गांव सादकपुर ,भटपुरा, हसनपुर, मोहिद्दीनपुर , पैगम्बरपुर,अल्हैपुर आदि की आपूर्ति शनिवार से बिजली गुल है। बिजली नहीं आने से पेयजल की किल्लत बढ़ गई है। ग्रामीणों ने शीघ्र आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। उधर, एसडीओ दयाशंकर यादव का कहना है कि चमगादड़ के चिपकने से ग्यारह हजार में फाल्ट हो गया है, जिसके कारण आपूर्ति बाधित हुई है। फाल्ट को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।