फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण में प्रभावित फड़ कारोबारी पूर्व चेयरमैन से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फड़ लगाने वालों ने मांगा स्थान
विज्ञापन

नजीबाबाद। अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित रेलवे स्टेशन रोड पर फड़ लगाने वालों और फल विक्रेताओं ने चेयरपर्सन से अपनी आजीविका के लिए स्थान दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उन्हें फड़ लगाने में दिक्कत हो रही है।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम उमेश कुमार मिश्र, ईओ डॉ. देवेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक विपिन चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम स्टेशन चौराहा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। प्रशासन ने थोड़ा समय देने के बाद अनाधिकृत रूप से रखे खोखे, होर्डिंग आदि जेसीबी के माध्यम से हटा दिए थे। स्टेशन चौराहा और रोडवेज के निकट चलाए गए अभियान से प्रभावित फड़ कारोबारियों और ठेला फल विक्रेताओं ने चेयरपर्सन सबिया निशात के आवास पर पहुंचकर उनके पति पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड. को उनके कारोबार खत्म होने की स्थिति से अवगत कराते हुए उन्हें आजीविका चलाने के लिए स्टेशन और रोडवेज क्षेत्र में फड़ कारोबार के लिए थोड़ा स्थान दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां ने एसडीएम और सीओ से संपर्क किया। मौअज्जम खां ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फड़ कारोबारियों की बैठक के बाद कोई ऐसा हल निकाला जाएगा। जिससे अतिक्रमण न हो और फड़ कारोबारी भी आजीविका कमा सकें। पूर्व चेयरमैन से मिले फड़ कारोबारियों में शमीम अहमद, नदीम अहमद, सुशील कुमार, राकेश, फरीद, मो.अनीस, शाकिर, मकसूद, अंकुश गुप्ता, बंटी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें