फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन गुर्जरों के उत्पीड़न पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। सपा महिला सभा ने बिजनौर वन प्रभाग की ओर से वन गुर्जरों को वनों से बेदखल करने के प्रयास पर रोष व्यक्त किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आयशा सिद्दीकी ने वन विभाग से वन गुर्जरों के निलंबित पशु चरान लाइसेंस तत्काल बहाल करने की मांग की। सपा महिला सभा की बैठक में आयशा सिद्दीकी ने कहा कि डीएफओ ने न्यायालय के उन आदेशों का खुला उल्लंघन किया है जिसमें वन गुर्जरों के पुनर्वास तक उन्हें वन क्षेत्र से न हटाने को कहा गया है। बैठक में प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर वन गुर्जरों का उत्पीड़न किए जाने की शिकायत करने का निर्णय लिया गया। चेतावनी दी कि यदि वन गुर्जरों का उत्पीड़न तत्काल नहीं रोका तो महिला सभा आंदोलन करेगी। विमला देवी के संचालन में हुई बैठक में शमशीदा बेगम, फरीदा, सैफी, सबीहा सिद्दीकी, फरजाना बेगम, उषा रानी, राजकुमारी, आसमा, रेशमा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें