धामपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया गया। लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी कर योग को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज 400 छात्रों ने भाग लिया। प्रशिक्षक कृष्णवीर सिंह ने योगाभ्यास कराया। पतंजलि योग समिति की ओर से तीसरे दिन भी शिविर का आयोजन किया गया। एजुकोल दा गर्ल्स स्कूल में योगाचार्य रामअवतार सिंह ने योगाभ्यास कराया। संचालक डा. लोकेंद्र सिंह, प्राचार्य विपिन कुमार मौजूद रहे। एसबीडी कॉलेज, कन्या इंटर कालेज, आयुर्वेदिक चिकित्सालय सरकड़ा के प्रभारी सुभाष तिवारी के निर्देशन में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। गुरुराम राय एजूकेेशन मिशन की ओर से संचालित पब्लिक स्कूल, सुहागपुर, एमकेडी स्कूल रानीबाग कालोनी, मां शांति बाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, लाला केदारनाथ बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज, आरएसएम कालेज भी शिविरों का आयोजन कर छात्र छात्राओं को योग के गुर बताए। हरिओम तत्सत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौहड़ा में प्रबंधक अजयपाल सिंह और प्राचार्य राधा रानी के निर्देशन में 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। कन्या इंटर कालेज के मैदान में एसडीएम धीरेंद्र सिंह, सीओ महावीर सिंह राजावत के निर्देशन में 20 से ज्यादा स्कूल कालेजों के ब्च्चों ने योगाभ्यास को जीवन को अपनाने का संकल्प लिया। पुलिस कोतवाली में कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पुलिस स्टाफ ने भाग लिया।
कालागढ़ में भिक्कावाला के महर्षि दयानंद आर्यसमाज विद्यामंदिर में प्रधानाचार्य समर सिंह के नेतृत्व में नागरिकों ने योग किया।
अफजलगढ़ के राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज और कोतवाली के प्रांगण में योगाभ्यास कराया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज, आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं, अभिभावक, समिति बंधु, आचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। योग शिक्षक गुणवंत सिंह व ऋषिपाल पुंडीर ने योग कराया। सीओ कृपाशंकर कन्नोजिया, भाजपा नगराध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह, रोहताश सिंह व संतोष देवी आदि मौजूद रहे। भूतपूर्व सैनिक इंटर कॉलेज कादराबाद व एचसीएम इंटर कॉलेज कासमपुरगढ़ी में भी योग कराया गया। रेहड़ में सादकपुर इंटर कॉलेज में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं और थाने में थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों ने योग किया।