धामपुर पालिका के राजस्व निरीक्षक लखनऊ में सम्मानित
धामपुर। स्थानीय निकाय के उप निदेशक ने लखनऊ में धामपुर नगर पालिका में तैनात राजस्व निरीक्षक श्याम सुंदर को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
राजस्व निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि सरकार की ओर से समूूचे प्रदेश की स्थानीय निकायों में तैनात राजस्व निरीक्षकों को 17 से 19 जून तक लखनऊ में निदेशालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण में उनके स्तर से उत्कृष्ट स्थान मिलने पर उप निदेशक ने उन्हें मंच से सम्मानित किया है। वार्ता में राजस्व निरीक्षक ने बताया कि अब जल्द ही पालिका में टैक्स वसूली की ऑनलाइन व्यवस्था होगी। इसके लिए उनके स्तर से प्रयास शुरू कर दिए गए है। सैटेलाइट के माध्यम से जीपीएस सिस्टम लगेगा। जिसकी तैयारी निदेशालय स्तर से शुरू हो गई है और अधिकारियों ने पालिका स्तर से उन्हें तैयार करने के निर्देश दिए है।