फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण में शिक्षकों को नहीं मिला टीए

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण में शिक्षकों को नहीं मिला टीए
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को दिए गए ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण में शिक्षकों के यात्रा भत्ता भुगतान में घोटाला किया गया है। शिक्षकों को बीआरसी पर दिए गए प्रशिक्षण में टीए नहीं दिया गया। शासन से टीए देने के आदेश थे। अब शिक्षक संगठनों ने शिक्षकों के टीए का भुगतान कराने की मांग की है और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
जिले में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को नवंबर 2018 से फरवरी 2019 ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण पांच-पांच दिन का दिया गया है। प्रत्येक स्कूल से दो-दो शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिले के करीब पांच हजार शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया गया। एक दिन के प्रशिक्षण के लिए प्रति शिक्षक 200 रुपये के हिसाब से धनराशि आई थी। जिसमें शिक्षकों के भोजन, यात्रा भत्ता भी दिया जाना था। शिक्षक बताते हैं कि जिले के बीआरसी पर चले प्रशिक्षण में शिक्षकों को भोजन तो दिया गया पर यात्रा भत्ता नहीं दिया गया। यात्रा भत्ता शिक्षकों को स्कूल से बीआरसी की दूरी के हिसाब से देने के आदेश दिए गए थे। अब शिक्षकों में यात्रा भत्ता नहीं दिए जाने की चर्चा से यह बात उठ रही है कि उनके लिए आई धनराशि का भुगतान किसको किया गया है। यात्रा भत्ते में घोटाला होने से शिक्षा विभाग के कई अधिकारी भी संदेह के घेरे में है। ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण पर बीईओ नजर रखे हुए हैं। उनकी देख रेख में यह गड़बड़ी कैसे हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, वरिष्ठ शिक्षक नेता भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राठी व प्राथमिक शिक्षक संघ अरविंद चौधरी ने शिक्षकों के प्रशिक्षण के टीए का भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि टीए भुगतान में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। दूसरी ओर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य एसएम सिद्दीकी ने प्रशिक्षण के लिए 200 रुपये प्रति शिक्षक के हिसाब से धनराशि आने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इसी धनराशि से टीए का भुगतान भी किया जाना था। प्रशिक्षण में टीए दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें