फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के खिलाफ बिजलीघर पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कटौती के खिलाफ बिजलीघर पर हंगामा
विज्ञापन

हल्दौर। आकियू कार्यकर्ताओं के साथ गांव बल्दिया निवासी ग्रामीणों ने विद्युत कटौती के खिलाफ हल्दौर बिजली घर पर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे जेई से तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की की। उन्होंने जेई का घेराव कर घंटों धूप में बैठाए रखा। बाद में एसडीओ के बिजली समस्या के शीघ्र समाधान के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

आजाद किसान यूनियन के नेता युवराज सिंह की अगुवाई में गांव बल्दिया के ग्रामीण हल्दौर बिजलीघर पर पहुंचे। अंधाधुंध विद्युत कटौती के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि आठ से नौ घंटे व जंगल में चार से पांच ही घंटे विद्युत आपूर्ति मिलने से किसान अपनी फसलों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। किसानों की फसल सूखने के कगार पर है। मौके पर पहुंचे जेई सत्य प्रकाश से ग्रामीणों की नोंकझोंक हुई। मौके पर पहुंचे निगम के एसडीओ संदीप चौहान ने ग्रामीणों व उक्त संगठन के कार्यकर्ताओं को शांत किया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव को शासन के निर्देश के अनुसार 18 घंटे बिजली नहीं दी जा रही है। जेई ग्रामीणों का फोन रिसीव तक नहीं करते हैं। उन्होंने गन्ना बकाया भुगतान न होने तक बिजली बिल जमा न होने पर किसानों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने की मांग की। इस मौके पर आजाद किसान यूनियन के मूला सिंह फौजी, नगर अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह, पीतांबर सिंह, जसपाल सिंह, अमित, तनुज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें