फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शगुन ने मेरठ में लहराया परचम, जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शगुन ने मेरठ में लहराया परचम, जीता कांस्य पदक
विज्ञापन

बिजनौर। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में आयोजित द्वितीय उत्तर प्रदेश अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता में जिले की 33 किलोग्राम भार वर्ग में शगुन ने कांस्य पदक जीतकर नाम अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

आठ से 11 जून तक मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में द्वितीय उत्तर प्रदेश अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बिजनौर के लगभग 22 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। इनमें सात महिला पहलवान शामिल रही। कोच धर्मदेव सिंह भाटी के अनुसार इस प्रतियोगिता में बिजनौर के पहलवानों को केवल एक पदक पर ही संतोष करना पड़ा। इस दौरान बालिका वर्ग अंडर-15 में 33 किलोग्राम भार वर्ग में शगुन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कांस्य पदक जीता। कोच ने बताया कि शगुन मूल रूप से चांदपुर क्षेत्र के गांव कुलचाना निवासी नन्हें सिंह की पुत्री है। उन्होंने बताया कि शगुन करीब एक साल से उनके सानिध्य में वह प्रतिदिन जिला मुख्यालय पर स्थित नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम आकर कुश्ती के लिए प्रेक्टिस करती है। शगुन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। वापस आने पर उसे जिला खेल कार्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें