फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने दरोगा के खिलाफ किया प्रदर्शन, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने दरोगा के खिलाफ किया प्रदर्शन, लगाया जाम
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा नेता के भाई को यातायात चेकिंग में रोकना एक दरोगा को भारी पड़ गया। भाजपाइयों ने एक दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कुछ देर मालगोदाम तिराहे पर धरना भी दिया। सीओ के हस्तक्षेप के बाद मामले का पटाक्षेप हुआ।
विज्ञापन

मालगोदाम तिराहे पर दरोगा गजेंद्र राणा अपने साथियों के साथ शनिवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। बताया जाता है कि भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा के भाई कोमल शर्मा मालगोदाम तिराहे से दुपहिया वाहन से गुजर रहे थे। पुलिस ने हेलमेट न होने पर रोक लिया तथा कागजों की चेकिंग शुरू कर दी। कोमल ने अपने भाई से दरोगा की बात कराई। सूचना मिलते ही भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, दीपक कुमार, बदर खां, तपराज सिंह, रोहताश सिंह, नरेश सैनी, सुमंत कुमार, शुभम ग्रोवर, नमन गुप्ता मौके पर पहुंच गए। भाजपाइयों की दरोगा से जमकर तकरार हुई। भाजपाइयों ने दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए मालगोदाम तिराहे पर धरना शुरू कर दिया। अचानक सीओ महेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

वहीं दरोगा गजेंद्र सिंह ने अभद्रता से इनकार किया। उन्होंने यातायात नियमों के उल्लंघन में वाहन रोका था। उन्होंने अभद्रता के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें