फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए मिले साढ़े सात लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों के लिए मिले साढ़े सात लाख हड़पे
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के विकास खंड कोतवाली देहात की ग्रामपंचायत में विकास कार्यों के लिए मिली साढ़े सात लाख से अधिक की धनराशि हड़प ली गई है। मामले में ग्राम प्रधान, ग्रामपंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, जेई को सस्पेंड कर दिया गया है।
मामला ब्लाक कोतवाली देहात की ग्राम पंचायत मौजमपुर दयाल का है। जिला पंचायतराज अधिकारी सतीश कुमार के अनुसार ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से विकास कार्यों के लिए मिले धन का गबन करने, विकास कार्य मानक अनुरूप नहीं कराने की शिकायत की थी। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला स्तरीय प्रशासनिक व टेक्निकल अधिकारियों की जांच टीम गठित कर दी। टीम ने मौके पर जांच की तथा अभिलेखों का निरीक्षण किया। जांच में विकास कार्यों की गुणवत्ता सही नहीं मिली। अभिलेखों में भी हेराफेरी की गई प्रतीत होती है। प्रथम दृष्टया 7,75,256 रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। जांच के बाद मामले में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। दोनों से संतोषजनक जवाब नहीं मिला था। डीपीआरओ के मुताबिक इस पर मोहम्मद यूसुफ ग्राम प्रधान, दुर्गेश सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी, अजीत कुमार ग्राम विकास अधिकारी, जेई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति बना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर घपलेबाजी
बिजनौर। जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में घपलेबाजी की बड़े पैमाने पर शिकायत मिल रही है। जिलाधिकारी ने शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाया है। सभी जांच जिला स्तरीय अधिकारी कर रहे हैं। एक दर्जन प्रधान प्रधान जांच के घेरे में हैं। माना जा रहा है कुछ प्रधान, ग्रामपंचायत अधिकारी पर जल्द ही गाज गिर सकती है। हल्दौर ब्लाक के एक गांव के लोग सीडीओ प्रवीण मिश्र से मिले हैं। ग्रामवासियों ने निर्माण कार्य में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए जांच बीडीओ हल्दौर से नहीं कराने की मांग की है। सीडीओ ने जांच जिला स्तरीय टेक्निकल अधिकारी को सौंपी है। हल्दौर ब्लाक के ही ग्राम अम्हेड़ा के लोग अनियमितता की शिकायत लेकर डीपीआरओ से मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें