मुजफ्फरनगर टीम रही मैन ऑफ द सीरिज
गंज दारानगर (बिजनौर)। धनीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज का समारोहपूर्वक समापन हो गया। मुजफ्फरनगर की टीम मैन ऑफ द सीरिज रही। इस दौरान विजेता टीम और कोच को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
23 मई से चल रही त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज का समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरिंदर ढाका ने किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, ईर्ष्या की भावना से नहीं। क्योंकि खेल में हार जीत होती ही रहती है। उप विजेता टीम को विजेता टीम से गुर सीखने चाहिए। इस दौरान मुजफ्फरनगर, मुंबई और गंज के बीच में बड़ा ही रोमांचक मुकाबला रहा। फाइनल में पहुंची मुजफ्फरनगर और मुंबई के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरनगर की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 174 रन बनाए। जबकि मुंबई की टीम 90 रन ही बना सकी। मुजफ्फरनगर की टीम की ओर से रवि पाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मुंबई के गेंदबाजों ने भी पिच पर जमकर पसीना बहाया। लेकिन सफलता हासिल न कर सके। अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरनगर ने यह सीरीज अपने नाम कर ली। खेल के अंपायर निखिल शर्मा, नदीम खान, आशीष शर्मा रहे। अंत में सभी बाहर से आए कोच और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजू ढाका, रमेश दत्त शर्मा, उमेश शर्मा, प्रसून ढाका, सुरेश प्रजापति, शैलेंद्र कुमार, डॉ. नृपेंद्र सिंह, मोहम्मद सेन, अवनीश कुमार, अमरदीप, कुलवीर सिंह, राजीव कुमार, मोहम्मद नदीम आदि मौजूद रहे।