नहर में डूबकर मासूम बालिका की मौत
भागूवाला। नहर में डूबने से एक मासूम बालिका की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। भागूवाला निवासी खुदा बख्श की 12 वर्षीय पुत्री अलिशा बच्चों के साथ क्षेत्र से गुजर रही चंदक नहर शाखा में नहाने गई थी। नहाते समय अलिशा चंदक नहर शाखा के क्रॉस रेगुलेटर के नजदीक बने कुंड में चल गई। बालिका को डूबते देख बच्चों ने शोर मचाया लेकिन आसपास कोई बड़ा व्यक्ति न होने से बालिका पानी में गुम हो गई। सूचना पर परिजनों के साथ पहुंचे ग्रामीणों साबिर, कदीर, अनस, शहबान, दिलशाद, मुमताज, अकबर, तसलीम, असगर ने नहर से बच्ची को निकाला। परिजन बच्ची को लेकर चिकित्सक के पास गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।