नजीबाबाद के मंडावली में स्वास्थ्य मेले में मरीजों देखते चिकित्सक डॉ.कोनेन अली।
- फोटो : NAZIBABAD
स्वास्थ्य मेले में 153 मरीजों की हुई जांच
बिजनौर, मंडावली। मुख्यमंत्री आरोग्य जन सेवा स्वास्थ्य मेला में चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। स्वास्थ्य टीम ने 153 मरीजों की जांच की।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडावली में प्रभारी डॉ.संदीप कुमार की देखरेख में मुख्यमंत्री आरोग्य जन सेवा स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। स्वास्थ्य मेले में मंडावली, मीरमपुर बेगा, सैफाबाद, भुड्डी, सिकरौडा, राजपुर नवादा, कांठपुर, करौली आदि गांव के लोग पहुंचे। डॉ.कोनेन अली, डॉ.राजीव कुमार ने 153 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवा दी। स्वास्थ्य मेले में एचआईवी और शुगर की जांच भी की गई। 121 मरीजों में से एक टाइफाइड और पांच शुगर के मरीज मिले। डॉ.संदीप कुमार ने ग्रामीणों से बदलते मौसम को देखते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने, बीमार पड़ने पर योग्य चिकित्सकों से उपचार कराने और स्वच्छ भोजन व जल ग्रहण करने की सलाह दी। स्वास्थ्य मेले में विनोद शर्मा, मो. कासिम, मुकेश कुमार, आशा रेनु, रीना, सबिस्ता आदि का सहयोग रहा।