फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर प्रशासन सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर प्रशासन सख्त
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन किसानों के गन्ना भुगतान को लेकर सख्त हो गया है। डीएम सुजीत कुमार ने चीनी मिलों से कह दिया है कि बैठक में जो निर्देश दिए जा रहे हैं, उन पर अमल होना चाहिए। गन्ना पेमेंट को लेकर कोई बहाना नहीं चलेगा। ढील सामने आने पर सीधे कार्रवाई होगी। डीएम ने भुगतान को लेकर वेव ग्रुप के ढुलमुल रवैये पर डीसीओ को हिदायत दी है कि ग्रुप की बिजनौर, चांदपुर चीनी मिलों की अलग से स्पेशल बैठक बुलाई जाए।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार डीएम ने गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर चीनी मिलों की मंगलवार को बैठक बुलाई थी। बैठक में सभी नौ चीनी मिलों के प्रतिनिधि आए। डीएम को बताया गया कि बिजनौर मिल पर पिराई सीजन 2017-18 का 35.63 करोड़, चांदपुर मिल पर 26.32 करोड़ बकाया है। दोनों मिल वेव समूह की हैं। सभी नौ चीनी मिलों पर चालू पेराई सीजन का करोड़ों की देनदारी हो गई है। डीएम ने मिलों से कह दिया है कि उन्होंने किसानों से गन्ना खरीदा है, इसलिए गन्ने का भुगतान भी उन्हें ही करना है। भुगतान कहां से और कैसे करना है, यह चीनी मिलों को सोचना है। शासन व प्रशासन के लिए किसानों का हित पहले है। मीटिंग में पूरी तैयारी के साथ वे ही मिल अधिकारी आएं जो भुगतान के बारे में जवाब देने और कोई निर्णय लेने में सक्षम हों। भुगतान में कोई बहाना नहीं चलेगा, ढील पर सीधे कार्रवाई निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि चीनी मिलों का गन्ना भुगतान का शेड्यूल बना दिया गया है। उस पर अमल होना चाहिए। डीसीओ के मुताबिक डीएम ने कह दिया है कि गन्ना भुगतान को लेकर चीनी मिलों की बैठक हर सप्ताह बुधवार को होगी। बिजनौर, चांदपुर मिलों की इसके अतिरिक्त बीच बीच में स्पेशल बैठक बुलाई जाए। दोनों मिलों की पहली स्पेशल बैठक 22 फरवरी को है। डीसीओ के अनुसार बिजनौर, चांदपुर मिलों से पिछले सीजन का बकाया भुगतान 25 फरवरी तक करने को कहा गया है। चालू पेराई सीजन का बिलाई 25 फरवरी तक 40 करोड़, बिजनौर, चांदपुर दिसंबर तक का, धामपुर 27 जनवरी तक का, स्योहारा 28 जनवरी तक का, बरकातपुर पांच जनवरी तक का भुगतान करें। बूंदकी मिल ने 11 फरवरी तक, नजीबाबाद चीनी मिल ने पांच फरवरी तक का और बहादरपुर मिल ने चार फरवरी तक का भुगतान करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें