101 लोगों ने किया रक्तदान
नजीबाबाद । पहल दर पहल कमेटी इमाम काउंसिल और ब्लड कमांडो फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में कई उलेमा सहित 101 लोगों ने रक्तदान किया। यह पहला अवसर था जब नगर के उलेमा और मदरसे के विद्यार्थियों ने रक्तदान में खुलकर भाग लिया।
आजाद हॉस्पिटल में प्यारे लाल जिला अस्पताल मेरठ से आई टीम ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया । इस दौैरान एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने शिविर का उद्घाटन कर स्वयं रक्तदान किया। उलेमा ने रक्तदान के बारे में मुस्लिमों में फैली गलत फहमी दूर की। उन्होंने कहा कि किसी की जान बचाने के लिए खून की एक-एक बूंद कीमती है। रक्तदान करने वालों में जमीयत उलेमा नजीबाबाद के सदर मौलाना असलम कासमी, मुफ्ती असरार, मौलाना मो.जावेद कासमी, मौलवी इरफान, मुफ्ती अब्दुला, मौलाना इम्तियाज, मौलाना लईक, मौलाना साजिद, मुफ्ती मो.लुकमान, राईन बिरादरी के अध्यक्ष हाजी महबूब, आरएन केला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.भूपेंद्र सिंह आदि शामिल थे। शिविर आयोजन में नासिर कुरैशी, डॉ.जुनैद सहित क्षेत्र के लोगों ने सहयोग किया।