कोतवाली देहात। गांव रामपुर स्थित अकबराबाद किसान सेवा सहकारी समिति परिसर में खातेदारों व किसानों की बैठक हुई। इसमें गत वर्ष के कार्य का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए इस वर्ष का छह प्रतिशत लाभांश खातेदारों को बांटा गया। सभापति हेमेंद्र कुमार ने प्रस्ताव रखा कि किसानों की समस्या को देखते हुए समिति प्रांगण में ही जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएं। इसके अलावा समिति परिसर में ही खाली पड़ी भूमि पर दुकानों का निर्माण कराकर आमदनी बढ़ाई जाएं। पुराने खाद गोदाम की मरम्मत कराकर उसे दुरुस्त कराया जाएं। इस मौके पर किसान राजेंद्र कुमार, मोहम्मद वासे, सलीम अहमद, घसीटा सिंह, सुदर्शन सिंह, दाऊद खां, सुनील कुमार, रमेश चंद्र, नागेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, संजय सिंह, हाफिज मोहम्मद सलाम, तसलीम अहमद, महेंद्र सिंह नेपाल सिंह, राजवीर सिंह, मोहम्मद हनीफ, रविंद्र सिंह उपस्थित रहे। ब्लॉक किरतपुर के एडीओ सहकारिता सुनील कुमार यादव ने बैठक अध्यक्षता तथा रिपुदमन राजवंशी ने संचालन किया।
कार चपेट में आकर बाइक सवार दो घायल
कोतवाली देहात। नगीना के मोहल्ला विश्नोई सराय निवासी अंकित (23) अपने साथी धामपुर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी सुधांशु (18) के साथ बाइक से मंगलवार की देर शाम बिजनौर से लौट रहे थे। गांव बनवारीपुर के सामने कार उनकी बाइक से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक कार समेत फरार हो गया।