फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जी की जन्म शताब्दी पर कांग्रेसियों ने नगर में प्रभातफेरी निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में कांग्रेसियों ने नगर में प्रभातफेरी निकालकर उनके विचारों को जिंदा रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस की नगर व ब्लाक कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम प्रभारी रजा अस्करी रिजवी, जिला सचिव अफजल कुरैशी, ब्लाक अध्यक्ष हरज्ञान सिंह, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा, मोहम्मद शमीम, काजी फिरोज के नेतृत्व में नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी ढाली स्थित रजा अस्करी के आवास से शुरू होकर नेहरू चौक, फौव्वारा चौक होते हुए अंबेडकर चौक पर संपन्न हुई। रजा अस्करी रिजवी ने कहा कि महात्मा गांधी के कातिल आज भी जिंदा हैं। अब वह गांधी जी के विचारों का कत्ल कर रहे हैं। कांग्रेस जन ऐसे लोगों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे। इस दौरान डा. आमिर खां, रामचरण सिंह, माजिद खां, मोहम्मद कासिम, विनय कुमार, मोहम्मद सलीम, अब्दुल्ला, राजीव लोचन, मसूद उल हसन रिजवी, कलवा प्रधान, सलीम प्रधान, नदीम शौकत, नदीम जकी, जुनैद अली, उमा वर्मा, अफरोज जहां, नरेंद्र सिंह, अनस मलिक, सोपाल सिंह, सूरज सिंह, हरशरण सिंह, वैन सिंह, सुरेश सिंह, ओमपाल सिंह, शमीमा सैफी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें