शत प्रतिशत गन्ना भुगतान की मांग
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने डीएम कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि पेराई सत्र 201-18 का गन्ना भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। किसानों की आर्थिक हालत बहुत खराब है। कहा कि आगामी पेराई सत्र की तैयारी के लिए किसी भी चीनी मिल में अभी तक मरम्मत कार्य संतोषजनक स्तर पर नहीं हुआ है। 19 सितंबर तक भुगतान न होने पर 20 सितंबर तक शत प्रतिशत गन्ना भुगतान कराने की मांग की गई। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राकेश, वेदप्रकाश, शकील खां, पुखराज सिंह आदि मौजूद रहे।
एसपी से कार्रवाई की मांग
बिजनौर। थाना कोतवालीदेहात के गांव दौलताबाद निवासी राशिद ने एसपी कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि छह दिसंबर 2017 को छह सात लोगों ने खुद को पुलिस बताते हुए उसके घर में घुसकर लूट की थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की और बाद में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। मामले में कार्रवाई की मांग की है।
सड़क ऊंची कराने की मांग
बिजनौर। गांव मकसूदनपुर के गांव वालों ने डीएम कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि मुजफ्फरपुर केशो लिंक रोड मालन नदी के किनारे किनारे जाती है। रोड के नीचा होने के कारण मालन का पानी मकसूदनपुर हफीज, सेवारामपुर गांव के जंगल में उतर जाता है। इससे खेत की मिट्टी कट जाती हैं और फसलें नष्ट हो जाती हैं। जहां पानी उतरता है वहां सड़क ऊंची कराने की मांग की है। इस दौरान देवेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, श्याम सिंह, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।