उपचुनाव में प्रधान पद के लिए हुए 14 नामजदगी
बिजनौर। जिले के पंचायत और क्षेत्र पंचायत के उपचुनावों में प्रधान पद के लिए 14, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सात नामजदगी हुई हैं। नजीबाबाद ब्लाक के कामराजपुर वार्ड 58 से कोई नामांकन नहीं हुआ।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत सीताराम के अनुसार अफजलगढ़ ब्लाक की ग्राम पंचायत बाजीदपुर से चार, धामपुर ब्लाक की सलेमपुर सराय ग्राम पंचायत से दो, नजीबाबाद ब्लाक की अलीपुर परमा ग्राम पंचायत से तीन, नूरपुर ब्लाक की असगरीपुर ग्राम पंचायत से पांच दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए किरतपुर ब्लाक के वार्ड सात दूधली भरैरा, वार्ड 77 बेगमपुर शादी, कोतवाली ब्लाक के वार्ड 144 शरीफपुर मलकपुर से एक-एक नामजदगी होने से दावेदारों का निर्विरोध चुना जाना तय है। हल्दौर ब्लाक के वार्ड 59 अगरी, वार्ड 100 कूकड़ा इस्लामपुर से दो-दो नामांकन हुए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 10 अगस्त शुक्रवार को शाम तीन बजे तक दावेदार नाम वापस ले सकता है। शाम तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।