फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी भाइयों के घर पर नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मांस विक्रेता बिलाल के हत्या में वांछित नामजद भाई के घर पर पुलिस ने धारा 82 कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। दो दिन पहले आरोपियों के परिजन समान लेकर भाग रहे थे। इसलिए घर के बाहर पुलिस का पहरा बैठाया हुआ है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि 21 जुलाई की शाम पशु कटान की मुखबरी करने के शक में मांस विक्रेता बिलाल की पड़ोसी मांस विक्रेताओं ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। परिजनों की तहरीर पर मोहल्ला दानिश मंदान निवासी सत्तार, शानदार और नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से तीनों आरोपी फरार चल रहे है। आरोपियों के घर की कुर्की के संबंध में धार 82 का नोटिस चस्ता किया गया है। इसके बाद भी आरोपी खुद को सरेंडर नहीं करते है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें