हसनपुर। हसनपुर उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा की बैठक में बुधवार को सुखदेवी इंटर कालेज में हुई, जिसमें विद्यालयों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया गया। समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही प्रबंधकों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलेगा।
जिलाध्यक्ष रोहताश कुमार शर्मा ने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था अच्छी हो। छात्र संख्या बढ़े और अनुशासन का माहौल हो। शिक्षक समय से शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय पहुंचे। राज्य सरकार ने पंचांग जारी किया है। यह पंचांग हर विद्यालय में लागू हो। विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्रबंधकों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र जिला विद्यालय निरीक्षक से जाकर मिलेगा। इस दौरान विनय अग्रवाल, रवि करण गहलौत, धर्मपाल सिंह, ईश्वर सिंह, निर्मला आर्य, धर्म सिंह, रूप सिंह आदि मौजूद रहे।