हसनपुर। सैदनगली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी में शुक्रवार को बच्चों को लेकर दो दुकानदारों में विवाद हो गया, जिसमें बात मारपीट तक पहुंच गई, जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए हसनपुर भेज दिया।
कस्बा उझारी के मोहल्ला रहमानी चौक पर शेर अली पुत्र शराफत की परचून की दुकान है। बगल में ही लताफत की भी दुकान है। शुक्रवार को एक ग्राहक सामान लेने के लिए शेर अली की दुकान पर पहुंचा। जहां पर दोनों दुकानदारों के बच्चों में विवाद हो गया। विवाद होने पर दोनों दुकानदारों में कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई दोनों में जमकर लाठी डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायल शेर अली, सैफुद्दीन को मेडिकल के लिए हसनपुर सरकारी अस्पताल भेज दिया।