हसनपुर। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चौधरी फूल सिंह इंटर कालेज भदौरा से बावनखेड़ी तक पक्का मार्ग, हसनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सकतपुर में प्राइमरी स्कूल से तालाब तक सीसी रोड, हैंडपंप, स्कूल का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की मांग की गई है। वहीं सकतपुर के मजरा करनपुर में सीसी रोड, सकतपुर से मिर्जापुर तक जाने वाले कच्चे मार्ग को पक्का कराने की मांग की गई है। इस दौरान महिपाल सिंह, नितिन कुमार, बादल सिंह, ओमवती आदि मौजूद रहे।