फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने डीडीसी चकबंदी का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। हल्दौर कस्बे में हो रही चकबंदी की पैमाइश के लिए न पहुंचने पर किसानों ने डीडीसी चकबंदी का घेराव किया। मामले में जल्दी कार्रवाई न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। अधिकारियों ने पैमाइश जल्दी ही करने का आश्वासन दिलाया।
विज्ञापन

कस्बा हल्दौर में कई साल से चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। कई किसानों के खेतों की पैमाइश अभी तक नहीं की गई है। भाकियू की डीएम के साथ हुई बैठक में अधिकारियों ने सोमवार को चकबंदी के लिए पुलिस फोर्स सहित पहुंचने का आश्वासन दिया था, लेकिन केवल कर्मचारी ही मौके पर गए। बुधवार को भाकियू के प्रदेश महासचिव रामौतार सिंह के निर्देशन में कलक्ट्रेट में आए किसानों ने डीएम से इस संबंध में शिकायत की। किसानों ने डीडीसी चकबंदी शेर बहादुर सिंह का उनके कार्यालय में घेराव किया। किसानों ने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया पूरी न होने से किसान परेशान है। किसानों को चक नहीं मिल पा रहे हैं। इस पर डीडीसी ने जल्दी ही पैमाइश करने वाले किसानों को नक्शा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही बाकी प्रक्रिया भी जल्दी पूरी कराने की बात कही। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने भी पुलिस फोर्स दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान दिनेश सिंह, रमेश कुमार, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

दस जुलाई को करेंगे प्रदर्शन
बिजनौर। आजाद किसान यूनियन की बैठक में बिजनौर और चांदपुर शुगर मिल के संचालन न होने का मुद्दा उठाया गया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ये दोनों चीनी मिल न चलीं तो किसानों के सामने समस्या खड़ी हो जाएगी। प्रदेश संगठन मंत्री संजीव राठी ने कहा कि सरकार के शुगर मिलों का चीनी बिक्री का कोटा निर्धारित करके किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है। इसके विरोध में दस जुलाई को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता वेदपाल सिंह और संचालन इंद्रपाल सिंह ने किया। इस दौरान सुभाष काकरान, सतेंद्र राठी, नीरू सिंह, शीशराम सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें