फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा बहाल न हुई तो नूरपुर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का विरोध करेंगे शिक्षा प्रेरक

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। शिक्षा प्रेरकों ने एक मई मजदूर दिवस पर एसडीएम कार्यालय पर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने 15 मई तक उनका पिछले 21 माह से रुका मानदेय नहीं दिया और संविदा को बहाल नहीं किया तो प्रेरक नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह चौहान, प्रमोद कुमार, परवेंद्र कुमार, नरेश कुमार, संजय गहलौत के नेतृत्व में जिले भर के शिक्षा प्रेरक मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के स्थान पर उन्हें बेरोजगार कर सड़कों पर लाकर खड़ा कर दिया है। वह लोक शिक्षा कार्यक्रम के तहत लोक शिक्षा समिति की ओर से नियुक्त हैं। प्रदेश के सवा लाख शिक्षा प्रेरकों को 21 माह से मानदेय नहीं दिया। उन्होंने संविदा को बहाल कर उन्हें नियमित करने और मानदेय को दो हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये मासिक करने की मांग की है। इस दौरान समला देवी, अनुराधा शर्मा, पूजा, ज्योति, रानी, विनीता, विनोद कुमारी, प्राची, प्रवेश कुमारी, चित्रा, शहनाज परवीन, दीपा, ममता, वीरेंद्र, शेर सिंह, संजय कुमार, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें