फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीपीएस में परीक्षाफल रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर अभिभावक संघ ने डीडीपीएस स्कूल प्रबंधन पर स्मार्ट फीस न देने पर उनकी बेटियों का परीक्षाफल रोकने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को पलीता लगा रहे हैं। परीक्षाफल न मिलने पर बुधवार से बच्चों सहित कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अभिभावकों सीमा भारती, मीनाक्षी शर्मा, अंजुम, अनीता शर्मा, नाहिद अख्तर, मधु, मीनू सिंह आदि ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उद्भव त्रिपाठी को देकर बताया कि उनके बच्चे डीडीपीएस में पढ़ते हैं। सोमवार को बच्चों का परीक्षाफल मिलना था। जब वे बच्चों के साथ परीक्षाफल लेने पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन ने परीक्षाफल देने से मना कर दिया। कहा कि स्मार्ट क्लास की फीस न मिलने तक परीक्षाफल नहीं दिए जाएंगे। अभिभावकों केे अनुसार स्मार्ट क्लास के नाम पर स्कूल में अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से करने की बात कही तो स्कूल प्रबंधन ने कहा कि अधिकारी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। कहा कि जिनका परीक्षाफल रोका गया उनमें अधिकांश बेटियां हैं। अभिभावक संघ ने कहा कि अब संघ स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेगा। परीक्षाफल न मिलने पर बुधवार को कलक्ट्रेट में बच्चों सहित भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इस दौरान नृपेंद्र देशवाल, अभिषेक वत्स, अतुल विक्रम, राजवीर सिंह, अर्शप्रीत, कल्पना शर्मा आदि अभिभावक मौजूद रहे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने मामले को दिखवाने का आश्वासन दिया है। डीडीपीएस के प्रधानाचार्य सुरजीत साहा का कहना है कि नियम के अनुसार अभिभावकों से फीस ली जा रही है। अधिकतर अभिभावकों ने फीस जमा कर दी है। अभिभावक संघ के सदस्य स्कूल में आकर अभद्रता करते हैं। इसकी शिकायत अफसरों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें