चांदपुर (बिजनौर)। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में अफजाल और महिला वर्ग में ज्योति ने चैंपियनशिप हासिल की। विजयी खिलाड़ियों को विधायक कमलेश सैनी ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के मंगलवार को हुए समापन समारोह में विधायक कमलेश सैनी ने पुरुष वर्ग में बीए तृतीय वर्ष के छात्र मोहम्मद अफजाल को चैंपियनशिप व बीए द्वितीय वर्ष के छात्र विशाल चौधरी को उप चैंपियनशिप के लिए और महिला वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ज्योति को चैंपियनशिप व बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शाईस्ता को उप चैंपियनशिप के लिए पुरस्कार, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। 100 मीटर दौड के महिला वर्ग में ज्योति प्रथम, शिल्पी द्वितीय, रोनिका तृतीय रही। चक्का फेंक में आरती प्रथम, नाजिया द्वितीय, स्वाति तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में मोहम्मद अफजाल प्रथम, सुभाष द्वितीय, रिंकुल कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद महिला वर्ग में नेहा प्रथम, शिल्पी द्वितीय और रोनिका तृतीय स्थान पर रही। संचालन अनिल कुमार वर्मा ने किया। समापन समारोह में प्राचार्य केके मिश्रा, पूर्व प्राचार्य करन सिंह चौहान, डॉ. साधना, डॉ. अरुण रानी, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. एमपी सिंह, डा. रीना प्रताप सिंह, डा. अखिलेश, डा. जैनुल आबीदीन, डा. विनोद कुमार, गजराज सिंह, डा. राहुल त्यागी, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।