फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद के नागरिकों ने भूमि मुआवजे की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद । नगर पंचायत जलालाबाद के नागरिकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के डायरेक्टर और एसएलओ को ज्ञापन सौंपकर फोरलेन हाईवे में अधिग्रहीत भूमि का तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन खलील अहमद, शेख खुर्शीद अहमद, तनवीर अहमद, डॉ. आजाद, इबादुर्रहमान, मो. शमीम, मो. जुल्फकार, डॉ. एस प्रसाद, इंद्रेेेश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के डायरेक्टर नरेंद्र कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग निर्माण में अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा तय नहीं करने पर रोष व्यक्त किया। लोगों की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें जलालाबाद क्षेत्र के भूमि आवासीय होने की स्थिति में आम जमीन का बाजार भाव 4000 रुपये प्रति वर्ग मीटर होने की स्थिति को देेेखते हुए भूस्वामियों को 5000 रुपये की दर से भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की। इससे पूर्व क्षेत्रीय नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल एसएलओ बिजनौर से मिला। नागरिकों ने फोरलेन में ली गई जमीन का अन्य क्षेत्र के भूस्वामियों को मुआवजा देने के बावजूद जलालाबाद क्षेत्र के भू स्वामियों को मुआवजा न दिए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें