फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर चार घंटे में 42 किमी लंबी रेस लगाएगा गांव ढक्का का ललित प्रजापति

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। गांव ढक्काकर्मचंद निवासी ललित कुमार प्रजापति 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर चार घंटे में 42 किमी लंबी दौड़ लगाएगा। ललित ने इसकी तैयारी पिछले काफी से कर रखी है। इससे पहले दिल्ली में संपन्न हुई मैराथन रेस में तीन बार प्रतिभाग कर जिले के नाम को रोशन कर चुका है।
विज्ञापन

गांव ढक्काकर्मचंद निवासी ललित कुमार ने स्नातक कक्षा का छात्र है। ललित ने इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर 42 किमी लंबी दौड़ में लगाने का लक्ष्य बनाया गया है। दौड़ को चार घंटे में पूरा करना है। दौड़ सवेरे छह बजे से शुरू होगी। जो दस बजे तक पूरी करनी है। निर्णायक मंडल में उनके गांव के प्रधान को मुख्य जज बनाया गया है। बताया कि इस दौड़ में प्रधान मनोहर सिंह ने स्वयं बाइक से उसके साथ रहने की बात कही है। ललित कुमार ने बताया कि इस दौड़ में प्रतिभाग करने को उनके गांव के छह युवकों ने नामों को शामिल किया था। पर अब आकर इन सभी युवकों ने अपने नामों को वापस ले लिया है। यह रेस गांव ढक्काकर्मचंद से शुरू होगी। जो नहटौर भूरापुर, नगीना, पुरैनी, धामपुर से होती हुई गांव में जाकर दस बजे संपन्न होगी। ललित कुमार ने बताया कि उसका लक्ष्य मार्च माह में दिल्ली में होने वाली मैराथन में प्रतिभाग कर यूपी के नाम को देश में रोशन करना है। निर्णायक मंडल में प्रधान के सहयोगी के रूप में गांव के अमूल कुमार, गौरव कुमार, अंकुश कुमार, सचिन प्रजापति भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें